पिछले एक साल से एक युवक युवती को शादी का झांसा दे रहा था, वह युवती को बीच बाजार में अकेले छोड़कर भाग गया। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने शादी का झांसा देकर युवक द्वारा यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। मामला बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने बताया कि है कि वो चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. लेकिन वो बीते एक साल से भभुआ में अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान भभुआ थाना क्षेत्र के दतियाव गांव निवासी युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गयी। इसके बाद युवक ने शादी की बात कहकर उसका यौन शोषण करना शुरू किया। पीडि़ता की मानें तो शादी का झांसा देकर युवक पिछले एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। इसी क्रम में जब पीडि़ता ने बीते दिनों शादी करने को लेकर दबाव डाला तो युवक 6 जनवरी को उसे अपने बाइक पर बैठाकर यूपी के चकिया से भभुआ लेकर आया और बीच शहर में गाड़ी से उतार कर फरार हो गया। इधर, पीडि़ता ने कई बार उसको फोन करना चाहा लेकिन उसका फोन नहीं लगा, जिसके बाद मजबूर होकर उसने महिला थाना भभुआ में न्याय के लिए आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version