कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बड़ा बयान दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद पूनावाला ने बुधवार को दावा किया कि राहुल गांधी कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जब तक मैं जिंदा हूं, राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री कभी नहीं बनेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘तरीका बदला है, मकसद नहीं।’

शहजाद पूनावाला ने यह टिप्पणी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में की। उस पोस्ट में लिखा गया था कि ‘शहजाद पूनावाला अभी भी कांग्रेस को हर तरफ से नुकसान पहुंचा रहे हैं।’ पूनावाला का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उन्होंने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दिया है। उनके इस बयान के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर उनकी राजनीतिक भूमिका पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

‘मैं राजीव गांधी का हमेशा ऋणी रहूंगा’

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘मैं राजीव गांधी जी का हमेशा ऋणी रहूंगा। उन्होंने हमें राहुल गांधी दिए, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि नरेंद्र मोदी 2014, 2019 और 2024 में पीएम बनें। 2029 में भी फिर से पीएम बनें। इंशाअल्लाह, इसलिए राजीव गांधी जी भी मेरी तरह ही मोदी जी के सबसे बड़े समर्थक हैं।’

पूनावाला ने कांग्रेस से की थी राजनीतिक सफर की शुरुआत

शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2008 में कांग्रेस से की थी। उस वक्त वे छात्र थे। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की पुणे इकाई के उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में काम किया। हालांकि, 2017 में उन्होंने कांग्रेस से संबंध तोड़ लिया और उसी वर्ष बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि शहजाद पूनावाला ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दूसरी बार अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने उनसे इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नए रास्ते तलाशने की जरूरत है, क्योंकि उनकी मौजूदा नौकरी से उन्हें आय प्राप्त नहीं हो रही है। राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं देते हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version