नई दिल्ली, भारत की एथलीट और 2018 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट स्वप्ना बर्मन डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 29 साल की स्वप्ना के सैंपल में बोल्डेनोन नाम का प्रतिबंधित पदार्थ मिला है। स्वप्ना ने इसी महीने एथलेटिक्स से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने चोटों शरीर को फिट नहीं बताते हुए अपना करियर खत्म करने का फैसला लिया था। स्वप्ना बर्मन ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में हेप्टाथलॉन में गोल्ड मेडल जीता था। वह एशियन गेम्स में हेप्टाथलॉन का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी थीं। हेप्टाथलॉन एथलेटिक्स का मिक्स्ड इवेंट है। इसमें खिलाड़ी दो दिनों में सात इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं। इनमें 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, 200 मीटर, लंबी कूद, भाला फेंक और 800 मीटर शामिल हैं। स्वप्ना ने एशियन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था।

वह 2016 रियो ओलिंपिक में भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। स्वप्ना ने अगस्त 2026 की शुरुआत में ही एथलेटिक्स से संन्यास की घोषणा की थी। डोपिंग मामले में नाडा की कार्रवाई प्रोविजनल सस्पेंशन तक है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्हें इस मामले में अंतिम रूप से दोषी ठहराए जाने की बात सामने नहीं आई है। नाडा के मुताबिक, स्वप्ना के सैंपल में बोल्डेनोन पाया गया। यह एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड की श्रेणी का प्रतिबंधित पदार्थ है। एथलेटिक्स के अलावा स्वप्ना ने हाल ही में राजनीति में भी कदम रखा था। 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें बीजेपी के दिनेश सरकार ने 21,477 वोटों के अंतर से हराया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version