होशियारपुर (वरिंदर पंडित): पंजाब में फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे ही एक घटना होशियारपुर से सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर की रहीमपुर अनाज मंडी में आज 2 गुटो के बीच खूनी झड़प हो गई और इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं। घटना आज दोपहर करीब 3 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक, दो गुटों की झड़प में करीब 16 गोलियां चलीं। यह भी बताया जा रहा है कि गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौ के पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

