कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक भयानक घटना में दो दोस्तों की जान चली गई। शुक्रवार देर रात तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर आ रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित पत्थर पर गिर गई। तीनों जमीन पर गिर गए। गंभीर चोटें लगने के कारण दो की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक बुरी तरह से जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा लाडवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर मथाना-पिपली रोड की है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय नितेश और 25 वर्षीय अभिषेक के रुप में हुई है। वहीं एक अन्य युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक साथ बाइक पर सवार होकर आ रहे थे तभी ये हादसा हो गया।
बाइक का संतुलन बिगड़ने से तीनों दोस्त सड़क किनारे पत्थर पर गिरे। गंभीर चोटें लगने के कारण दो की जान चली गई और एक बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादीशुदा थे। वहीं नितेश की शादी अभी छ: माह पहले हुई थी। वहीं इस हादसे ने परिवार में मातम पसार दिया।

