सिक्योरिटी सिस्टम मुहैया कराने वाली कंपनी के टेक्निशियन ने करीब 200 घरों के सीसीटीवी कैमरे हैक कर लिया और फिर कपल और महिलाओं के निजी पलों पर नजर रखने लगा। बताया जाता है कि 35 वर्षीय टेक्रिशयन ने करीब 9600 बार कस्टमर के अकाउंट को एक्सेस किया। आइये जानते है पूरा मामला-लोगों के घरों के सीसीटीवी कैमरा हैक करने का मामला अमेरिका के टेक्सास का है। टेलिस्फेरो एल्विस नाम का टेक्रिशयन एडीटी कंपनी में काम करता था। यह कंपनी घरों और दफ्तरों के लिए सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम मुहैया कराती है। पिछले साल अप्रैल में एल्विस को नौकरी से निकाल दिया गया था। अमेरिका की एक अदालत में एल्विस ने स्वीकार किया कि वह खूबसूरत ग्राहकों की जासूसी करता था। वह करीब साढ़ चार साल तक यह हरकत रहा। दोषी करार दिये जाने पर एल्विस को 5 वर्ष तक जेल हो सकती है। एविल्स ग्राहकों के प्रोफाइल में अपना ईमेल आईडी जोड़ देता था जिसके जरिये वह ग्राहकों के सीसीटीवी को एक्सेस कर पाता था। वह ग्राहकों के इंटीमेट पलों को लाइव देखा करता था। एल्विस ग्राहकों को बताया करता था कि सिस्टम टेस्ट करने के लिए उसे अस्थाई तौर पर अपना ईमेल आईडी जोडऩे की जरुरत है। हांलाकि कई ग्राहकों को बिना बताये ही वह अपना ईमेल आईडी से जोड़ दिया था। टेक्सास के एक अधिकारी ने बताया कि एल्विस पहले नोट बनाता था कि किन घरों में खूबसूरत महिलाएं रहती है, फिर उनकी निजी पलों के विडियोज लाइव देखा करता था। पिछले साल मई महीने में कई ग्राहकों ने कंपनी के उपर मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी।
