जयपुर: राजधानी जयपुर के जवाहर नगर स्थित श्री सत्य साईं कॉलेज में उस वक्त अजीबोगरीब स्थित बन गई जब मेडिकल में पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान बिजली गुल हो गई। यह एग्जाम ऑनलाइन मोड पर हो रहा था। एग्जाम सेंटर में बिजली गुल होते ही अभ्यर्थी हैरान रह गए। सोचा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था होगी लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। काफी देर तक बिजली आने का इंतजार किया गया और बाद में वीक्षक ने सभी अभ्यर्थियों को एग्जाम रूप से बाहर जाने के लिए कह दिया। कॉलेज के लॉन में आकर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के अभिभावक भी वहां पर थे जिन्होंने भी हंगामा किया।

परीक्षा में नकल और गड़बड़ी का आरोप!

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा होनी थी. अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर ऑनलाइन मोड में परीक्षा देनी थी. परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही लाइट चली गई. जनरेटर भी इसलिए नहीं चल पाया क्योंकि उसमें डीजल नहीं था. दोपहर 12 बजे के करीब बिजली आई. इसके बाद अव्यवस्था फैल गई और हंगामा मच गया. आरोप है कि तमाम लोगों ने नकल और गड़बड़ी की.

कॉलेज मैनेजमेंट ने अंदर से गेट कर लिया था बंद

अभ्यर्थियों का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट ने अंदर से गेट बंद कर लिया और किसी भी अभ्यर्थी को बाहर नहीं जाने दिया. हंगामा मचने पर जब पुलिस पहुंची तब गेट खोला गया. कॉलेज मैनेजमेंट अब इस केंद्र पर आयोजित परीक्षा को कैंसिल करने की सिफारिश करने की बात कर रहा है. 

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सेंटर पर मौजूद

मौके पर अभी भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स जुटे हुए हैं. पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद हैं. यहां दूसरी पाली के इम्तिहान को लेकर भी सस्पेंस है. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से है. काफी लेट तक अभ्यर्थियों को एंट्री भी नहीं दी गई थी.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version