लुधियाना : चंडीगढ़ रोड पर पानी वाली टंकी जंडियाली के पास शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। काम से छुट्टी कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को पहले एक अज्ञात कार ने टक्कर मारी, जिसके बाद पीछे से तेज रफ्तार में आई पंजाब रोडवेज की सरकारी एसी वोल्वो बस ने उन्हें कुचल दिया। दोनों वाहनों की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बेटे के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक मुन्ना लाल के बेटे विजय ने बताया कि बीते 22 अगस्त को शाम करीब 04:55 बजे उनके पिता मुन्ना लाल अपने काम से छुट्टी करके पैदल अपने घर लौट रहे थे। बेटा भी कुछ ही दूरी पर उनके पीछे-पीछे पैदल आ रहा था। जैसे ही मुन्ना लाल चंडीगढ़ रोड पर स्थित जंडियाली पानी वाली टंकी के पास पहुंचे, तभी आगे से आ रही एक तेज रफ्तार और अज्ञात कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार चालक तेजी से मौके से फरार हो गया। 

कार की टक्कर से मुन्ना लाल सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि वह संभल पाते, तभी पीछे से बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही सफेद रंग की सरकारी एसी वोल्वो बस (नंबर: PB-65-AD-6137) के चालक ने बस को सीधे मुन्ना लाल के ऊपर चढ़ा दिया। बस के टायरों के नीचे कुचले जाने के कारण मुन्ना लाल के शरीर पर गंभीर व घातक चोटें आईं और उन्होंने बेटे की आंखों के सामने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है। पीड़ित बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने सरकारी वोल्वो बस (PB-65-AD-6137) के चालक नरेश यादव के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या (सड़क हादसे में मौत) से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version