Lucknow News: प्रवर्तन निदेशालय ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत तरीके से लाभ उठाने से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में 9 परिसरों के अलावा हरियाणा के फरीदाबाद में भी तलाश अभियान चलाया गया। यह जांच जंबूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इम्पोर्ट नामक कंपनी से जुड़ी है।

आरोप है कि कंपनी ने सामान के वास्तविक परिवहन के बिना ही फर्जी चालान और ई-वे बिल के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट बनाया और उसे आगे हस्तांतरित किया। ईडी की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया के लिए कंपनी से संपर्क नहीं हो सका। ईडी का आरोप है कि कंपनी ने कई फर्जी/अस्तित्वहीन संस्थाओं के माध्यम से धन का विभिन्न स्तरों पर लेन-देन और नकद निकासी की। जीएसटी अधिकारियों ने 9.63 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ उठाए जाने का पता लगाया, जिससे सरकारी खजाने को राजस्व का नुकसान हुआ। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी का उद्देश्य अपराध से अर्जित आय का पता लगाना, अन्य लाभार्थियों की पहचान करना और कथित फर्जी आईटीसी नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजी व डिजिटल साक्ष्य जुटाना है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version