रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बालोद जिले से आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने पक्षकारों की उपस्थिति में दोनो पक्षों के कथनों को सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की। जिन प्रकरणों की सुनवाई पूरी कर ली गई, उसे नस्तीबद्ध किया गया। आज की सुनवाई में कुल तेरह प्रकरण रखे गए थे, जिनमें आठ प्रकरणों पर सुनवाई कर नस्तीबद्ध किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते आदि मौजूद थे।
