Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की रहने वाली 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी 50 वर्षीय मां सारिका की मध्य प्रदेश में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाली छवि अपने परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से जा रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही उनके गृहनगर हाथरस के महौखास गांव में सन्नाटा पसर गया है और इलाके में शोक की लहर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात छवि अपने पिता श्यामलाल, मां सारिका, समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन के साथ उज्जैन के लिए रवाना हुई थीं। रास्ते में रामाखेड़ी के पास उनकी कार अचानक आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। छवि और उनकी मां सारिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पिता श्यामलाल, समधी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बड़ौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज देने के बाद आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बड़ौद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

बताया जा रहा है कि छवि वार्ष्णेय पढ़ाई में हमेशा आगे रहीं और उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। 2021 में उन्होंने यूट्यूब पर डेली लाइफ व्लॉग्स और ऑनलाइन गेमिंग के वीडियो बनाना शुरू किया था। बहुत ही कम समय में उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी—यूट्यूब पर उनके 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। किराना दुकान चलाने वाले उनके पिता और परिवार ने छवि के इस सफर में उनका हमेशा खुलकर साथ दिया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version