रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के छह अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी है। देवनारायण कश्यप (आयुक्त, नगर पालिका निगम, अंबिकापुर) को उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बनाया गया है। वहीं चित्रकांत चाली ठाकुर (अपर कलेक्टर, कोंडागांव) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। दीप्ति गौते (अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा) को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गुड्डू लाल जगत (अपर कलेक्टर, बेमेतरा) को उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग में नियुक्त किया गया है, जबकि विनय कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर) को आयुक्त, नगर पालिका निगम, अंबिकापुर (सरगुजा) बनाया गया है। डॉ ऋतु वर्मा (उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग) को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनकी शेष मूल पदस्थापना यथावत रहेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version