भिलाई – छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में एक अनोखा और चर्चा का विषय बना प्रशासनिक आदेश सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दुर्ग, विजय अग्रवाल ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर से प्राप्त मार्गदर्शन के परिपेक्ष में आदेश जारी कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋचा मिश्रा को दुर्ग जिला यातायात का प्रभार सौंपा है।

दिलचस्प बात यह है कि इसी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व से पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल अब ऋचा मिश्रा के अधीन कार्य संपादित करेंगे।समान रैंक (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के अधिकारी को ही दूसरे अधिकारी के अधीन तैनात किए जाने का यह फैसला प्रदेश पुलिस महकमे में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है।बिना स्वीकृत पद के तैनाती और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल विभागीय सूत्रों और प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार, दुर्ग जिले में यातायात विभाग हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) का कोई पृथक पद स्वीकृत नहीं है।

आपसी विभागीय व्यवस्था के तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा यहाँ एएसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाता है, जबकि उनका वेतन किसी अन्य स्वीकृत पद से आहरित होता है।कौशलेन्द्र देव पटेल पुलिस मुख्यालय के आदेश पर दुर्ग पहुँचकर एएसपी यातायात का कार्यभार संभाल रहे थे। ऐसे में बिलासपुर उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद जब ऋचा मिश्रा की दुर्ग में वापसी हुई, तो प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि कौशलेन्द्र देव पटेल के मान-सम्मान और पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए था। लेकिन दोनों अधिकारियों को एक ही प्रभार में रखकर एक को दूसरे के अधीन करने से आदेश की किरकिरी हो रही है।

बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश और पीएचक्यू मार्गदर्शन का परिपालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार घटनाक्रम इस प्रकार रहा:स्थानांतरण एवं हाईकोर्ट स्थगन: छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के स्थानांतरण आदेश (क्रमांक ESTB-102(2)/528/2026-HOME, दिनांक 20.07.2026) के विरुद्ध सुश्री ऋचा मिश्रा (शर्मा), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बिलासपुर उच्च न्यायालय में याचिका (WPS No. 5865/2026) दायर की थी। दिनांक 05.08.2026 को हाईकोर्ट द्वारा पारित स्थगन आदेश (Stay Order) के परिपालन में 08.08.2026 को उनकी जिला दुर्ग में उपस्थिति दर्ज की गई।अंतरिम सुरक्षा व्यवस्था: इस दौरान जयंती स्टेडियम भिलाई में 17.08.2026 से 23.08.2026 तक आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में सुरक्षा व शांति व्यवस्था हेतु एएसपी यातायात भिलाई को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था।पीएचक्यू का मार्गदर्शन व नया प्रभार: सुश्री ऋचा मिश्रा की आमद के पश्चात पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से पत्राचार कर मार्गदर्शक मांगा गया था।

पीएचक्यू के पत्र क्रमांक पुमु/1/स्था/ए-2/एम-3298/2026 (दिनांक 18.08.2026, प्राप्त 25.08.2026) एवं हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में सुश्री ऋचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, जिला दुर्ग का प्रभार सौंपा गया है।अधीनस्थ कार्यप्रणाली: आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब कौशलेन्द्र देव पटेल (अति. पुलिस अधीक्षक, यातायात, जिला दुर्ग), सुश्री ऋचा मिश्रा के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।पुलिस महकमे में बनी चर्चा की मिसाल समान पदनाम और वेतनमान वाले दो अधिकारियों को एक-दूसरे का अधीनस्थ बनाए जाने का यह आदेश न केवल दुर्ग जिले में, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version