Ujjain News: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को जीवन की दिशा दिखाने वाला महत्वपूर्ण आधार माना गया है. हर व्यक्ति चाहता है कि वह आने वाले समय को पहले ही समझ सके ताकि सही फैसले लेकर कठिनाइयों से बचा जा सके. कुछ ही दिनों मे सितंबर माह की शुरुआत होने वाली है, जो कई राशियों के लिए बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा. यह समय कुछ लोगों के लिए सफलता और प्रगति का मार्ग खोलेगा, तो वहीं कुछ जातकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी.

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस माह के ग्रह परिवर्तन कई राशियों पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं. करियर, नौकरी और आर्थिक मामलों में चुनौतियां बढ़ सकती हैं लेकिन सही उपाय अपनाकर इन प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

चार राशियों को होगा नुकसान
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इससे तनाव बढ़ सकता है. वाहन और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में अतिरिक्त खर्च होने के योग हैं. माता-पिता से मतभेद संभव हैं, इसलिए धैर्य और विनम्रता बनाए रखें. नए काम शुरू करने से फिलहाल बचें. भावुक होकर लिए गए फैसले रिश्तों में गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं.

कर्क- सितंबर में इस राशि वालों को संभलकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है. ग्रहों की स्थिति के कारण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और पूरे होते काम अचानक अटक सकते हैं. यात्रा या वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद की आशंका है. सेहत को नजरअंदाज न करें. आमदनी-खर्च में असंतुलन के चलते बचत प्रभावित हो सकती है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें.

तुला- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सितंबर माह इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा. ग्रहों की स्थिति अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगी, जिससे मन में असंतोष बना रह सकता है. न्यायालय से जुड़े मामलों में निराशा मिल सकती है और भूमि या संपत्ति विवाद उभर सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी रहेगी. पारिवारिक जीवन में भी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, खासकर संतान पक्ष से चिंता बढ़ने के संकेत हैं.

कुंभ- ज्योतिषीय दृष्टि से कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना थोड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. परिवार में खासकर माता-पिता के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं और योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं.

जरूर करें ये उपाय
सितंबर के महीने में अशुभ ग्रहों की शुद्धि के लिए जितना हो सके धर्म-कर्म के काम करें. इन चार राशियों के जातकों को चाहिए कि वे रोजाना अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करें और भगवान की प्रतिदिन पूजा-पाठ करके ही घर से निकलें. जितना हो सके जल का दान करें और गौ सेवा करें.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version