घर की साफ-सफाई करने के लिए झाड़ू लगभग हर किसी के घर में इस्तेमाल की जाती है. साथ ही जिस घर में साफ-सफाई रखी जाती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इसका सही से इस्तेमाल और सही जगह पर रखना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है. अगर झाड़ू को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए या फिर गलत जगह पर रख दिया जाए, तो अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको झाड़ू रखने का सही वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं…

किचन में न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र की मानें तो किचन में झाड़ू रखने से बचना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में रह रहे सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और बीमारी आना शुरू हो जाती है. साथ ही सुख-शांति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

इस दिशा में ना रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को ईशान कोण में रखने से बचना चाहिए. दरअसल, ये दिशा देवी-देवताओं की मानी जाती है. इसी कारण इस दिशा में झाड़ू रखने से बचना चाहिए.

बेडरूम में न रखें

वास्तु शास्र के अनुसार बेडरूम में भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच क्लेश होने लगते हैं और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ जाता है.

जरूरी नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू को हमेशा पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें.
  • झाड़ू को ऐसी जगहों पर नहीं रखना चाहिए जहां सबकी बार-बार नजर पड़े.
  • झाड़ू को कभी भी खड़ा कर करके नहीं रखनी चाहिए. हमेशा झाड़ू को लिटाकर रखनी चाहिए.

अस्वीकरण- यहाँ दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओ पर आधारित है किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य ले।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version