रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में समिति एवं संगठन के प्रधान कार्यालय कबीर नगर रायपुर में दिनांक 26 जनवरी को पूर्वान्ह 09.30 बजे से गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का अंचल के वरिष्ठ नागरिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एमपी पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं समिति एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लॉ. एसएन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर समिति एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रवीन्द्र बघेल, बीजे आनंद, आनंद सोनी, एमए कुरैशी, पल्लवी दास, सुनीता बेग, बिरेन्द्रर सिंह, डॉ.पुर्णेश्वरी बघेल, बी.शोभा, आरके स्वर्णकार, अजय कुमार झारिया, पीके कौशिक, संदीप अग्रवाल, पीतांबर वर्मा, मनीष राजपूत, महेन्द्र सिंह ठाकुर, रामपलट जायसवाल, जीपी कुशवाहा, बृजभान पटेल, अशोक पटेल आदि उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल द्वारा समिति एवं संगठन के समस्त संभागीय, जिला, नगर इकाइयों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए प्रधान कार्यालय आने के बजाये अपने-अपने शाखा में ध्वजारोहण अनिवार्यत: करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version