पटना: बिहार के दो कद्दावर केंद्रीय मंत्रियों के बीच आरक्षण पर तकरार अब कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान ने मोदी कैबिनेट में अपने सहयोगी मंत्री जीतराम मांझी का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार में मंत्री मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी इस्तीफा दें।

चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे का मांगा इस्तीफा

चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन का इस्तीफा मांग सियासी तूफान को और बढ़ा दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि अगर जीतन राम मांझी क्रीमी लेयर का कॉन्सेप्ट लाना चाहते हैं , तो जीतन राम मांझी पहले इस्तीफा दें। उनके पुत्र संतोष सुमन भी बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दें।

क्रीमी लेयर पर सदन में चर्चा हो: चिराग पासवान

चिराग पासवान यहीं नहीं रुके। आरक्षण को लेकर उन्होंने जीतन राम मांझी की मांग पर कहा है कि अगर क्रीमी लेयर लयर की बात हो रही है तो इस पर सदन में चर्चा हो। यदि संविधान को बदलना है तो सब लोगों को लोकसभा के पटल पर आना होगा। आरक्षण का आधार आर्थिक नहीं है। आरक्षण के मामले पर हर कोई अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है

राहुल गांधी पर भी चिराग पासवान का हमला

राहुल गांधी पर भी चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर बड़ा हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा है कि अगर समाज में भेद भाव है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेवार है। क्योंकि देश में सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार ही रही। उन्होंने गरीबों, वंचितों और शोषितों के लिए क्या किया? इसका जवाब है उनके पास।

आरक्षण पर मांझी और चिराग में लगातार बयानबाजी

जब से जंतर मंतर पर आरक्षण के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ है। तभी से चिराग पासवान और जीतन राम मांझी आमने-सामने हैं। यही नहीं जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने शनिवार की सुबह ही चिराग पासवान का नाम लिए बगैर उन पर तीखे हमले किए। इसके बाद चिराग पासवान ने दोनों का नाम लेकर ताल ठोक दिया है। बड़ी बात ये है कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी, दोनों ही बिहार कोटे से केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं। जाहिर है कि आरक्षण पर इन दोनों मंत्रियों के बीच सियासी जंग काफी आगे बढ़ गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version