नई दिल्ली। रक्षा बंधन का खास पर्व समाप्त हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी सिनेमा जगत के फिल्मी सितारों में राखी के फेस्टिवल की धूम देखने को मिली। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन के त्योहार का जश्न अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की तरफ से मनाया गया है। 

मालती ने विदेश से अपने कजिन भाई नीर  के लिए राखी है। इसकी जानकारी नीर की मां और बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। 

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने मनाया रक्षा बंधन

परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा दोनों कजिन सिस्टर्स हैं। राखी के इस खास मौके पर प्रियंका की लाडली मालती की तरफ से परिणीति मौसी के बेटे नीर के लिए राखी भेजी गई है। ये पहला मौका है, जब प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने रक्षा बंधन का खास फेस्टिवल सेलिब्रेट किया है।

इस तरह से परिणीति चोपड़ा के लाडले नीर ने अपनी कजिन सिस्टर मालती संग पहला रक्षा बंधन का त्योहार मनाया है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका की बेटी द्वारा इस तरह से इंडियन फेस्टिवल को सेलिब्रेट करना हर किसी रास आया है। 

परिणीति और राघव का लाडला नीर

24 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने शादी रचाई। इसके करीब दो साल बाद 25 अक्टूबर 2025 को उनके घर बेटे नीर का जन्म हुआ। जल्द ही परिणीति और राघव का लाडला अपना पहला जन्मदिन मनाता हुआ नजर आएगा। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version