Chamba News : जनजातीय उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत सचुईं में ढांक से गिरकर 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार को मैडीकल कालेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। मृतक की पहचान पृथो राम (82) पुत्र स्व. किशोरी लाल वासी गांव सचुई के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार पृथो राम रोजाना की तरह ही घर के समीप मवेशियों को चराने घर से निकला था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर अचानक पांव फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर गहरी हांक से लुढ़क गए। पृथो राम को गिरता देखकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत घायलावस्था में उठाकर उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया। देर शाम पृथो राम को चम्बा से टांडा रैफर दिया गया, लेकिन रास्ते में बाथरी के समीप उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version