नई दिल्ली, भारत और अफागानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की आयोजित होगी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी फिट हैं और आगामी सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। दोनों बाईं में चोट से उबरे हैं। हार्दिक और नीतीश बीसीसीआई के बंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की पांच साल बाद टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 सीरीज में ऐतिहासिक हार झेलने के बाद 25 वर्षीय क्रुणाल के नाम पर गौर किया जा रहा।

वह जुलाई, 2021 में भारत की ओर से आखिरी बार खेले थे। क्रुणाल ने पांच वनडे और 19 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में प्रभावी प्रदर्शन किया था। क्रुणाल ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के लिए 16 मैचों में 14 विकेट चटकाने के अलावा 226 रन बनाए। वह हार्दिक के बड़े भाई हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट सबसे छोटे फॉर्मेट में लेफ्ट आर्म स्पिनर के ऑप्शन पर विचार कर रहा है। अक्षर पटेल का यूके टूअर पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version