बांका: बिहार में बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को 75 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बाबू प्रसाद ने बताया कि फुल्लीडुमर प्रखंड के रहने वाले गौतम कुमार ने विभाग को जानकारी देते हुए आरोप लगाया था कि प्रखंड में चल रही योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए बीडीओ 8 प्रतिशत राशि की मांग कर रहे हैं। इसके बाद निगरानी विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित किया, जिसकी देखरेख में 75 हजार रुपए बीडीओ को उनके बांका शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास में दिए गये और उन्हें पैसा लेते हुए रंगे हांथों गिरफ्तार कर लिए गया।
इस कार्रवाई के बाद निगरानी की टीम बीडीओ अमित प्रताप सिंह और उनके रिश्तेदार बच्चू लाल को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ पटना ले गई है।

