एकतरफा प्यार के चलते एक युवती की जान चली गई। हुआ यूं कि भरतपुर के कोतवाली इलाके में स्थित मुखर्जी नगर में मंगलवार सुबह एक 19 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती का नाम अंकिता (19) है। पुलिस के अनुसार पड़ोस में रहने वाले सुनील नाम के युवक ने एकतरफा इश्क में वारदात को अंजाम दिया है। युवती को गोली मारकर वह फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, मृतका के माता-पिता स्कूल में टीचर हैं, जो सुबह ही घर से स्कूल के लिए रवाना हो गए थे। इसके थो?ी देर बाद ही पानी भरने के लिए बेटी अंकिता घर की छत पर गई थी। करीब 7.30 बजे घर में मौजूद छोटी बहन कनिष्का को गोली चलने की आवाज और बहन की चीख सुनाई दी। इसके बाद तुरंत ऊपर पहुंची तो बड़ी बहन अंकिता खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वहीं, सुनील जाट को घर से भागता हुआ दिखा। इस दौरान पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस को सूचना मिली तो आरोपी की तलाश की गई। जो अपने घर में नहीं मिला। इस बीच इलाज के दौरान अंकिता की अस्पताल में मौत हो गई। युवती के माता-पिता गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए स्कूल जा चुके थे। जिन्हें रास्ते में ही घटना की सूचना मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती के पसली के नीचे पेट के दाएं तरफ गोली मारी। एक गोली में ही युवती की मौत हो गई। पिता ने बताया कि, युवक और युवती के बीच पहले भी विवाद हुआ था, क्योंकि वह आए दिन परेशान करता था। बताया जा रहा है कि, आरोपी सुनील जाट यूपी में फतेहपुर सीकरी के पास उंदेरा गांव का रहने वाला है। जिसका भरतपुर के मुखर्जी नगर में दो मंजिला मकान बन रहा था। मकान की देखरेख के लिए युवक चार-छह माह से यहां आया हुआ था। वह अकेला ही रहता था। वहीं लड़की बीएससी सेकंड इयर की छात्रा थी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया। पुलिस की माने तो यह मामला प्रेम प्रसंग का था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version