दिल्ली | मामला रोहिणी साउथ थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 का है. मृतक की पहचान 60 वर्षीय राकेश खन्ना के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे. बुधवार को घटना के वक्त खन्ना घर पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी बाहर गई हुई थीं.

घर पहुंचने पर बेहोश मिले राकेश खन्ना

पुलिस के अनुसार, खन्ना की पत्नी जब घर लौटीं तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा. खन्ना भी घर में बेहोशी की हालत में मिले. उनका मोबाइल फोन, नकदी और गहने भी गायब थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बुधवार की शाम 7:30 बजे मिली पुलिस को सूचना

रोहिणी जिले के DCP शशांक जायसवाल ने बताया कि पुलिस को बुधवार शाम करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

DCP ने कहा, “हमें शाम करीब 7:30 बजे कॉल मिली कि एक व्यक्ति बेहोश है और उसकी पत्नी उसे अस्पताल लेकर गई है. घर का सामान भी बिखरा हुआ था. हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.”

भांजी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को पीड़ित की पत्नी की बहन की बेटी यानी उनकी भांजी की भूमिका के बारे में पता चला. इसके बाद पुलिस ने 24 वर्षीय महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और गहने बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या और लूट की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version