सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना आम समस्या है. खासकर अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से एक्सरसाइज न कर रहा हो. वजन ज्यादा होने पर या अचानक तेज गति से सीढ़ियां चढ़ने पर भी यह समस्या होती है. ऐसे में शरीर की ऑक्सीजन की मांग बढ़ती है और सांस तेज चलने लगती है. कुछ देर आराम करने के बाद सांस सामान्य हो जाए तो अक्सर यह कम फिटनेस या शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया हो सकती है. लेकिन अगर थोड़ी-सी सीढ़ियां चढ़ने पर ही बहुत ज्यादा सांस फूलने लगे, बार-बार ऐसा हो या इसके साथ दूसरे लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

फिटनेस की कमी भी हो सकती है वजह

जो लोग नियमित रूप से पैदल चलने, दौड़ने या किसी तरह की शारीरिक गतिविधि में शामिल नहीं होते, उनकी कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस कम होने की वजह से ऐसा होता है. ऐसे में सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधि अचानक शरीर पर ज्यादा दबाव डालती है और हृदय को तेजी से रक्त पंप करना पड़ता है. वहीं मांसपेशियों को भी अधिक ऑक्सीजन चाहिए होती है.

वजन बढ़ने से भी बढ़ सकती है परेशानी

शरीर का वजन अधिक होने पर चलने या सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधियों में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ती है और सांस फूलने की समस्या जल्दी महसूस होती है. ऐसे में आप नियमित शारीरिक गतिविधि और संतुलित खान-पान से धीरे-धीरे अपनी फिटनेस सुधार सके हैं.

एनीमिया में भी फूलती है सांस

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन कम है, तो ऐसे में खून की ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. इसका असर सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधियों के दौरान ज्यादा महसूस होता है. यदि सांस फूलने के साथ थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सिरदर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसे लक्षणों में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होगा.

अपनी फिटनेस में करें सुधार

यदि सीढ़ियां चढ़ते समय आपकी सांस भी फूलती हैं तो यह सामान्य है. ऐसे में आप रोज वॉक या कुछ शारीरिक गतिविधि कर के अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ा सकते हैं. आप रोज अपनी क्षमता अनुसार केवल सीढ़ियां चढ़कर भी अपनी फिटनेस में सुधार ला सकते हैं. ध्यान रहे हैं कि बार-बार सांस फूलना किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना या जांच करवाना बेहतर होता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version