उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है. जब भी बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सिर्फ व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं रहता बल्कि सभी 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. इसी प्रकार 7 सितंबर 2026 को बुधदेव कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस गोचर से चार राशियों को सोच-समझकर फैसले लेने, बातचीत के कौशल और व्यापार की सूझबूझ को बहुत मजबूती मिल सकती है.
चार राशियों को होगा लाभ
मेष- बुधदेव आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे. इस परिवर्तन से नौकरी और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर भी बढ़त हासिल कर सकते हैं. कर्ज या आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के योग बनेंगे. कार्यस्थल पर आपकी सूझबूझ से कई उलझे मामलों का समाधान हो सकता है. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का ध्यान केंद्रित रहेगा और पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है.
कर्क- बुधदेव आपकी राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से आपके आत्मविश्वास, संवाद शैली और लेखन क्षमता में निखार आएगा. आप अपनी बात प्रभावी ढंग से दूसरों तक पहुंचाने में सफल रहेंगे. भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और छोटी यात्राओं से लाभ मिल सकता है. नए लोगों से बनी पहचान कारोबार में फायदा दिला सकती है.
कन्या- बुधदेव आपकी राशि के प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे. यह गोचर आपके व्यक्तित्व और जीवन के कई क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. आपकी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में निखार आएगा. बातचीत के दम पर आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. वहीं कारोबारियों के लिए नई योजनाएं बनाने, सही रणनीति अपनाने और लाभ बढ़ाने का अनुकूल समय रहेगा.
धनु- बुधदेव आपकी राशि के दसवें भाव में प्रवेश करेंगे. इस गोचर का सकारात्मक असर आपके करियर और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है. आपकी समझदारी, प्रभावी संवाद शैली और निर्णय लेने की क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी, पदोन्नति या बेहतर अवसर मिलने के योग बनेंगे. कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं.
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

