नई दिल्ली। जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान निशू आजाद और उनके पिता संजय आजाद के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सीजेपी के राष्ट्रीय नेता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचे। निशु आजाद के साथ चंद्रशेखर आजाद संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। चंद्रशेखर आजाद के पहुंचते ही थाने के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया, जिसके चलते एहतियात के तौर पर पुलिस और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस पर सत्ताधारी दल के इशारे पर काम करने और दोषियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया है कि संजय कुमार के सिर पर वार उसी ने किया था। साथ ही, उसने राजनीतिक प्रभाव के चलते अपने खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होने की बात भी कही है।

अपराधी खुलेआम कबूल रहे जुर्म: आशुतोष रांका

थाने के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान निशू के पिता संजय जी के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन राजधानी में कानून-व्यवस्था का यह हाल है कि अपराधी सरेआम अपना जुर्म कबूल कर रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा के दबाव में दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। रांका ने स्पष्ट किया कि संगठन निशू और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले में सख्त धाराओं के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करेगा।

बेटियों को मिल रही धमकियां, अब चुप नहीं बैठेंगे: सौरव दास

वहीं सीजेपी के वरिष्ठ नेता सौरव दास ने दिल्ली में बेकाबू होते अपराधियों और पुलिस की चुप्पी पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि आखिर ये बेखौफ अपराधी दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? आज आलम यह है कि हमलावर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल लोगों पर हमला करने की बात खुद मान रहे हैं और हमारी बेटियों को सरेआम धमकियां दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस को इस ढुलमुल रवैये का जवाब देना होगा।”

दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन इस मामले में चुप नहीं बैठने वाला है और पुलिस पर लगातार दबाव बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि आज पुलिस के रुख और रवैये को देखने के बाद ही सीजेपी अपनी आगे की रणनीति का ऐलान करेगी।

थाने के बाहर छावनी में तब्दील हुआ इलाका

चंद्रशेखर आजाद के आगमन और सीजेपी के बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री) के जवानों को तैनात किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version