प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवपार्क कॉलोनी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में छत्तीसगढ़ का अत्यंत महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़ा पारंपरिक लोक पर्व कमरछठ (हलषष्ठी) का पर्व बहुत ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पंडित आयुष शर्मा जी के मार्गदर्शन में कॉलोनी की माताएं पूरे विधि-विधान से श्रद्धा और भक्ति के साथ कमरछठ पूजा में शामिल होकर अपने अपने संतान की सुख समृद्धि , दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की ।

यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है । माताएं कमरछठ पर्व में पूरी तरह निर्जला उपवास रखकर कठिन साधना करती है । माताएं सगरी बनाकर भगवान शिव — पार्वती और हलषष्ठी माता की पूजा अर्चना कर अपनी संतान की लंबी उम्र , उत्तम स्वास्थ्य, सुख समृद्धि की कामना की । इस पावन अवसर पर सभी माताओं एवं परिजनों की श्रद्धा , आस्था और भक्ति से वातावरण भक्तिमय हो गया कमरछठ पूजन में विशेष रूप से श्रीमती हेमलता साहू , श्रीमती अदिती बिजौरा, श्रीमती अनिता कंवर , श्रीमती नम्रता राजपूत , श्रीमती रेणुका वर्मा , श्रीमती मधु शर्मा , श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर , श्रीमती लीना शर्मा , श्रीमती वीणा वर्मा ,श्रीमती चंद्रिका साहू , ऊषा यादव सहित बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version