रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में समिति एवं संगठन के प्रधान कार्यालय कबीर नगर रायपुर में 26 जनवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम अंचल के वरिष्ठ नागरिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एमपी पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं समिति एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लॉ. एसएन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रवीन्द्र बघेल, बीजे आनंद, एमए कुरैशी, सुनीता बेग, बिरेन्द्रर सिंह, डॉ.पुर्णेश्वरी बघेल, बी.शोभा, आरके स्वर्णकार, अजय कुमार झारिया, पीके कौशिक, बीपी पटेल, संदीप अग्रवाल, चंद्रकांत भाई सोलंकी, पीतांबर वर्मा, मनीष राजपूत, रामपलट जायसवाल, जीपी कुशवाहा, बृजभान पटेल, रिशि मालवीय, अभिषेक मालवीय, लख्मी कश्यप आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बतौर वरिष्ठ नागरिक रघुनाथ प्रसाद पटेल, शेषमणी पटेल, टी श्रीनिवास राव विशेष रुप से उपस्थित थे। ध्वज वंदन राष्ट्रगान उपरांत अतिथियों द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल द्वारा समिति एवं संगठन के विस्तार के संबंध में समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version