देश में कृषि कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब इस बीच हरियाणा में सियासी पारा बढ़ गया है। इंडियन नेशनल लोक दल के विधायक अभय सिंह चौटाला ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। चौटाला का इस्तीफा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभय चौटाला ने कृषि कानूनों के विरोध और किसानों का समर्थन में विधानसभा से इस्तीफा दिया है। अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के पक्ष में घोषणा की थी कि अगर 26 जनवरी तक अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिए तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। चौटाला ने कहा था कि मुझे कुर्सी नहीं मेरे देश का किसान खुशहाल चाहिए। सरकार द्वारा लागू इन काले कानूनों के खिलाफ मेने अपना इस्तीफा अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच हस्ताक्षर कर किसानों को सौंपने का फैंसला लिया है। उम्मीद करता हूं देश का हर किसान पुत्र राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के साथ आएगा। बता दें कि अभय चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल के पोते हैं और ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले में ओमप्रकाश चौटाला जेल चले गए जिसके बाद बड़े बेटे के पुत्र अजय चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला अलग हो गए और अपनी जननायक जनता पार्टी बना ली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version