नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते में एक बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को साउथ कैंपस इलाके में सत्य निकेतन में एकर भवन ढह गया, जिसमें आठ लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढहने की घटना सामने आई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे इस हादसे की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को 1333/1334 बजे ‘घर ढहने’ के प्रकार की कॉल मिली थी। स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
बचाव दल मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है। बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरण मंगाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

