रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान आज जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह कांकेर में प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से पारिवारिक वातावरण से रुबरु चर्चा-करते हुए उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी तथा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छेरछेरा पुन्नी से हमें अहंकार को त्यागने की शिक्षा मिलती है। परिचय का आरंभ कलेक्टर चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे से हुआ, इसके बाद अन्य अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए घर-परिवार के बारे में अवगत कराया। इस दौरान कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी, विधायक अतागढ़ अनूप नाग, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर.चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक विनीत खन्ना, वनमण्डलाधिकारी कांकेर अरविंद पीएम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
कांकेर जिले के विकास में सहभागिता के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का बढ़ाया उत्साह
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
