विधायक दीपेश साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

बेमेतरा। बेमेतरा शहर के किसान भवन, कबीर कुटी के पास स्थित मैदान में योगेश वर्मा द्वारा भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और युवाओं के उत्साह से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री दीपेश साहू जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री अजय साहू जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिहा, श्री हर्षवर्धन तिवारी जी, श्री बंसी राठी जी, श्री राकेश मोहन शर्मा जी, श्री गौरव साहू जी, सुश्री निशा चौबे जी, लक्की साहू,गोलू कोसले, रोशन दत्ता, सिमरन ताम्रकार एवं मनोज राजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अतिथिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

दही हांडी प्रतियोगिता बना मुख्य आकर्षण

योगेश वर्मा द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव का प्रमुख आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने पूरे जोश, उत्साह और टीम भावना के साथ हिस्सा लिया। हांडी फोड़ने के लिए टीमों द्वारा बनाए गए मानव पिरामिड को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में मनपुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 21,000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता टीम की सफलता पर उपस्थित लोगों ने तालियों एवं जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक

दही हांडी उत्सव के साथ कचरा एवं बोदरा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और देर तक कार्यक्रम स्थल पर उत्साह एवं मनोरंजन का माहौल बना रहा।

योगेश वर्मा ने जताया आभार

आयोजक योगेश वर्मा ने कहा कि दही हांडी उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक एकता और युवाओं की ऊर्जा को एक मंच पर लाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है और हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रतिभागी टीमों, कलाकारों, सहयोगियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन सफल और यादगार बन सका।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version