गुवाहाटी- पुलिस ने बताया, हत्यारे ने रिया का सिर धड़ से अलग कर दिया था और उसे एक पॉलिथीन बैग में पैक करके फ्रिज के अंदर छिपा दिया था. इसके अलावा महिला की उंगलियां भी काट दी गई थीं. पुलिस ने बताया, यह घटना 24 या 48 घंटे पहले हुई. जबकि सोमवार 7 सितंबर को महिला का कटा सिर फ्रिज से बरामद किया गया.

पति निकला मुख्य आरोपी, हत्या के बाद किया सरेंडर

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी (ईस्ट) अनुराग शर्मा ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी मृतका का पति रामानुजन गोस्वामी ही है. उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है और अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

पड़ोसियों को आई बदबू, तब खुला राज

पुलिस ने रविवार रात को वशिष्ठपुर स्थित अपार्टमेंट से शव बरामद किया. दरअसल, फ्लैट से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने अधिकारियों को सूचित किया था.

  • 6 महीने पहले हुई थी शादी: न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रिया और रामानुजन की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी और दोनों इस फ्लैट में एक साथ रह रहे थे.
  • 48 घंटे पहले की वारदात: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, यह वारदात शव मिलने से लगभग 48 घंटे पहले अंजाम दी गई थी.
  • हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद: जांच टीमों ने घटनास्थल से एक हथियार जब्त किया है, जिसके बारे में आशंका है कि इसका इस्तेमाल इस नृशंस अपराध में किया गया था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस घटना के संबंध में आगे के विवरण का इंतजार है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version