तिल्दा नेवरा। समीपस्थ क्षेत्र के बड़े उद्योग अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्कर्स मे पूर्व की भांति ही सोशल डिस्टेंस के साथ मना 71 वां गणतंत्र दिवस। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयंत्र के नये यूनिट हैंड राजेश शंकर ने अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्कर्स के मेन गेट पर पहली बार ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात कर्नल बीडी पांडे के निर्देशन में सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मार्चपास कर। झंडे को सलामी देते हुए, एक साथ एक स्वर में राष्ट गान गाया। गौरतलब है कि पुर्व मे प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर संयंत्र के खेल व संस्कृति मैदान पर बने कार्यक्रम स्थल पर ही स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षको की रंगारंग देशभक्ति मय कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ पहले जीतने भी यूनिट हैड रहे। उनके द्वारा झंडा फहराया जाता रहा है। परंतु सर्वविदित है कि साल भर से चल रहे। कोरोना के प्रकोप के कारण सभी सेवाएं बंद है। इसलिए पहली बार व पहला यूनिट हैड है राजेश शंकर जिन्होंने संयंत्र के मेन गेट पर बीना किसी प्रचार प्रसार के, बीना भीड़भाड़ के, बीना साऊंड सिस्टम के, सिर्फ अपने सह प्रबंधकों व सुरक्षा कर्मियों के साथ ही झंडा फहरा कर 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थिति रहे उन्मे सेक्शन हैड जय अग्रवाल, टेक्निकल हैड सजंय हिरवाटेकर , बी पी मिश्रा, वी के बघेल, एच आर हैड विकास वर्मा, जीके अवस्थी, श्रीष जैन, मुकेश देवडा आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन जी के अवस्थी ने किया। इसी क्रम ध्वजारोहण प्रतिवर्षानुसार संयंत्र में संचालित तीनो यूनियन-पहला- इंटक जो कि कंपनी कर्मचारियों का है। इनके द्वारा यूनियन कार्यालय क्वार्टर नं एस एस 35 में, दुसरा एटक पैकिंग प्लांट वालो का है। इन्होने क्वार्टर नं 100 मे, तीसरा ठेका श्रमिक यूनियन है जो क्वार्टर नं 10 में, अपने पदाधिकारी व कुछ सदस्यों की उपस्थिति में झंडा फहराकर, मिष्ठान्न वितरण कर, गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।

