नई दिल्ली: भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने LPG सिलेंडर की बुकिंग से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए शहरी और ग्रामीण दोनों के बीच के अंतर को समाप्त कर दिया है। अब देश के ग्रामीण ग्राहक भी केवल 25 दिनों के अंतराल पर अपना दूसरा LPG सिलेंडर बुक करा सकेंगे। पहले उन्हें रिफिल बुकिंग के लिए पूरे 45 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था।

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को निर्देश दिया है कि वे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में तुरंत प्रभाव से 25 दिन का रिफिल बुकिंग अंतराल लागू करें। यह अंतर उस समय LPG सप्लाई चेन पर पड़ने वाले दबाव को संभालने के लिए किया गया था।

सुरेश गोपी के अनुसार, सप्लाई की स्थिति में सुधार और रिफिल के पेंडिंग ऑर्डर में काफी कमी आने के बाद सरकार ने यह पाबंदी हटाने का फैसला किया है। अब देश भर में घरेलू LPG ग्राहक, चाहे वे शहरी हों या ग्रामीण, 25 दिन के कम अंतराल पर रिफिल बुक कर सकते हैं। इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच का पुराना अंतर पूरी तरह खत्म हो गया है। गोपी की पोस्ट में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी उस पत्र की कॉपी भी शामिल थी जिसमें OMCs को बदले हुए बुकिंग अंतराल को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया था।

इससे पहले सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई पर भी लगी पाबंदियां हटा ली थीं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने OMCs को निर्देश दिया था कि वे नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई को संघर्ष शुरू होने से पहले के स्तर पर बहाल करें। इस बीच, सरकार ने संकट से पहले की खपत के स्तर का 50 प्रतिशत तक कमर्शियल LPG सप्लाई करने की अनुमति दी थी।  

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version