कटड़ा माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटड़ा में वैष्णो देवी मार्ग पर गत रात हिमकोटी मार्ग धंस गया। इसके चलते प्रशासन ने उक्त मार्ग पर बैटरी वाली कार सेवा बंद कर दी है।

जानकारी के अनुसार माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हेतु महत्वपूर्ण अर्धकुमारी हिमकोटी ट्रैक बीती रात धंसने के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर उक्त मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version