इंदौर। पति का साथ नही छोडऩे से नाराज प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। बताया जाता है कि वह अक्सर उसके पति को छोडऩे के लिए दबाव बनाता था। लेकिन यह महिला अपने पति को नहीं छोडऩा चाहती थी। गुरुवार शाम करीब 6 बजे प्रिया (26) को उसके प्रेमी सौरभ का फोन आया। उन्हें इलाके के एक बगीचे में मिलने के लिए बुलाया गया था। प्रिया पहुँची। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद प्रिया घर वापस जाने लगी, आरोपी कहता है कि अगर तुमने मुझसे बात करना बंद कर दिया तो मैं तुम्हारे पति को मार दूंगा और तुम अकेली रह जाओगी। इसके बाद, जैसे ही प्रिया घर जाने के लिए चलती है, सौरभ ने उसके पास रखी कैंची से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिया मदद के लिए भागी और फिर एक दुकान के सामने सीढिय़ों पर गिर गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले 108 को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस मिलने में देरी होने पर थाने को सूचना दी। पुलिस घायल प्रिया को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के अनुसार प्रिया भी सौरभ से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन आरोपी ने फोन कर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि प्रेमी उसे अपने पति को छोड़कर खुद के साथ रहने के लिए कह रहा था।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

