गुडगांव (ब्यूरो): बसई रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। व्यक्ति अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था, उसी दौरान सामने से एक बाइक पर आये 3 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। मृतक की पहचान बसई निवासी महेंद्र के रूप में हुई। मृतक के बेटे की माने तो आरोपियों ने पुरानी रंजिश में वरदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस व अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस एसीपी कपिल के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, महेंद्र एक कंपनी में काम करते थे। आज सुबह वह अपने बेटे साहिल के साथ जा रहे थे। साहिल ने बताया कि कुछ युवकों का उनके भाई के साथ साल 2025 में झगड़ा हुआ था। उसकी रंजिश रखते हुई बाइक पर कुछ युवक आये थे, जिन्होंने उन्हें निशाना बनाना चाहा, लेकिन उनके पिता निशाना बन गए। इस दौरान एक गोली उनके पिता को जा लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पिता को लहूलुहान हालात में वह पिता को सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version