जगदलपुर। सीआरपीएफ जवान ने अपने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। यह गोलीबारी की घटना जगदलपुर के दरभा थाना के षेड़वा कैम्प की है। घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। साथी जवानों पर गोली चलाने वाला जवान भी घायल हुआ है। किस बात को लेकर सीआरपीएफ के जवान ने फायरिंग की इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि आपसी विवाद में गोली चली है।
