Kanpur News: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2 लाख 4 हजार 650 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस हाईटेक नेटवर्क का मास्टरमाइंड महज 5वीं पास है, जो किराए के कमरे में प्रिंटर और खास पेपर की मदद से 50, 100 और 500 रुपए के जाली नोट तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100-100 रुपए के 1,991 नोट, 50 रुपए के 71 नोट और 500 रुपए के 4 नकली नोट जब्त किए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई रेल बाजार थाना पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर की है। गिरोह के सदस्य रेल बाजार इलाके में रामलीला मैदान के पास एक किराए का कमरा लेकर जाली नोट छापने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने जब वहां अचानक रेड मारी, तो मौके से तीनों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को जाली नोटों के अलावा एक प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला खास कागज, इंक कंटेनर, कैंची, पेपर कटर और तराजू जैसी सामग्री बरामद हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी असली नोटों के बदले 3 गुना जाली नोट देने का धंधा भी करते थे। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों, छोटी दुकानों और खासकर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन व आसपास के स्टेशनों पर इन नोटों को खपाता था। स्टेशन पर यात्रियों की आपाधापी और दुकानदारों की जल्दबाजी का फायदा उठाकर ये आरोपी जाली करेंसी आसानी से चला देते थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version