नई दिल्ली। भारत 12 और 13 सितंबर (शनिवार और रविवार) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस बड़े आयोजन में ब्रिक्स देशों के नेता, उनके सहयोगी और कुछ खास मेहमान एक ही मंच पर साथ नजर आएंगे।

इस बार भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम रेजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी रखी गई है। सीधे शब्दों में कहें तो थीम इंसानियत सबसे पहले की भावना से जुड़ी है।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।

दिल्ली पहुंचे उज्बेकिसतान के उप-प्रधानमंत्री

BRICS Summit 2026: उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशेद कुचकारोव ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।

ईरानी राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

BRICS Summit 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। यह मुलाकात पेजेशकियन की भारत यात्रा के दौरान हुई, जो राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए है।

चिनफिंग का विमान दिल्ली के पालम एयर बेस पर लैंड

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं।  चिनफिंग का विमान दिल्ली के पालम एयर बेस पर लैंड हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें में रक्षा और व्यापार पर जोर

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ द्विपक्षीय बैठकों ने भारत के संबंधों को एक नई दिशा दी है। दोनों देशों ने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और भारतीय रक्षा उपकरणों की खरीद सहित रक्षा सहयोग मजबूत करने में गहरी रुचि दिखाई। इथियोपिया ने भारतीय खनन कंपनियों का स्वागत किया, वहीं मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ की द्विपक्षीय बैठक

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच उच्च स्तरीय बैठक

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

चप्पे-चप्पे पर पहरा: अभेद्य सुरक्षा छावनी में तब्दील हुआ भारत मंडपम

BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री बलों के जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने और सघन जांच के लिए परिसर में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।

पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की द्विपक्षीय वार्ता

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक की। 

ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री

BRICS Summit 2026: वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।

ग्वांगझू-दिल्ली के बीच शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, चिनफिंग के भारत आने से पहले बड़ा फैसला

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने छह साल बाद ग्वांगझू-नई दिल्ली के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने का एलान किया है। 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर रेगुलर पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करेगी।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के पहले दिन का पूरा कार्यक्रम

BRICS summit Update: PM मोदी की द्विपक्षीय बैठकों में से चार बैठक हैदराबाद हाउस में है शाम को चीनी राष्ट्रपति के साथ बैठक भारत मंडपम में है।

सुबह 10:00 बजे — इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक

सुबह 10:30 बजे — मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

सुबह 11:00 बजे — अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ बैठक

सुबह 11:30 बजे — वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता

शाम 5:45 बजे — चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक

BRICS दिल्ली समिट — आज का पूरा कार्यक्रम

दोपहर 2:00 बजे — BRICS समिट की औपचारिक शुरुआत

2:30 बजे — पहला सत्र: समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना

4:30 बजे — BRICS नेताओं का भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा

शाम 5:00 बजे — BRICS नेताओं की फैमिली फोटो

शाम 5:30 बजे — BRICS नेताओं का संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम

रात 7:30 बजे — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राजकीय रात्रिभोज

मल्टी लेयर सुरक्षा में भारत मंडपम

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले भारत मंडपम को मल्टी लेयर सुरक्षा में रखा गया है। विदेशी नेताओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में करीब 25,000 जवान तैनात हैं, जिनमें दिल्ली पुलिस, CAPF और NSG कमांडो शामिल हैं।

‘रूस का यूरोप को धमकाने का कोई इरादा नहीं’, ब्रिक्स समिट 2026 से पहले पुतिन का बयान

BRICS Summit 2026: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट किया है कि रूस का यूरोपीय देशों को धमकाने या उनसे किसी भी तरह के टकराव का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध और सोवियत संघ के विघटन के बाद बनी व्यवस्था को रूस पहले ही स्वीकार कर चुका है, इसलिए विवाद की कोई वजह नहीं बचती।

BRICS समिट 2026 के लिए WHO महानिदेशक पहुंचे भारत

BRICS Summit 2026: WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस 18वें ब्रिक्स समिट 2026 के लिए भारत पहुंचे।

आज शाम चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग और PM मोदी की वार्ता

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत शाम 5:45 बजे शुरू होगी। भारत में चीनी राजनयिक शू फेइहोंग ने भी इस बात की पुष्टि की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version