बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जबरदस्त क्लैश देखने के लिए मिल रहा है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. लेकिन ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा कमाई कर रही है और इसके आगे किसी का भी पत्ता नहीं खिसक रहा है. ‘मिर्जापुर’ भी अपना दम नहीं दिखा पा रही है. संडे वीकेंड का भी फायदा ‘हनुमान अंश’ भरपूर उठा रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं रविवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है.

‘हनुमान अंश’ डे-38 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही थी और उसने पहले दिन 10 लाख का बिजनेस किया था. जबकि ये सिलसिला दो हफ्तों तक चला था तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई बढ़नी शुरू हुई थी और अब ये 6वें हफ्ते में भी धुआंधार प्रदर्शन कर रही है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ का बिजनेस किया था.
– फिल्म ने दूसरे हफ्ते 40 लाख कमाए थे तो तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ का कारोबार किया था.
– मूवी ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ कमाए थे.

हनुमान अंशबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे-385.82 करोड़ (3 बजे तक)50.0%
टोटल कलेक्शन197.95 करोड़ 

‘मिर्जापुर द मूवी’ का डे-10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस अच्छा खासा बिजनेस कर रही है. जबकि हिट फ्रेंचाइजी होने का फायदा फिल्म को पहले दिन से ही मिला. ये प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ की फिल्म वर्जन है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 25.75 करोड़ का कारोबार किया था.
– जिसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 148.45 करोड़ रहा था.
– फिल्म ने दूसरे वीक में 8वें दिन 9.50 करोड़ और 9वें दिन 13.50 करोड़ का बिजनेस किया था.
– जबकि फिल्म दसवें दिन भी अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है.

मिर्जापुर द मूवीबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे-102.88 करोड़ (3 बजे तक)29.0%
टोटल कलेक्शन174.33 करोड़ 

‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (नेट)

इसके साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है. इसकी एंट्री 2026 की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में हो चुकी है. इसने ‘धमाल 4’ (177.92 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और अब पांचवे नंबर पर काबिज हो गई है. इसमें नंबर 1 पर ‘धुरंधर 2’, फिर ‘बॉर्डर 2’ और तीसरे नंबर पर ‘हनुमान अंश’, चौथे पर ‘भूत बंगला’ का नाम शामिल है.

‘हनुमान अंश’ बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म (नेट)

वहीं, ‘हनुमान अंश’ अब 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसने ‘भूत बंगला’ (199.23 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. इसमें नंबर 1 पर ‘धुरंधर 2’ (1186.32 करोड़) और ‘बॉर्डर 2’ (362.76 करोड़) का नाम शामिल है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version