नयी दिल्ली | भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस मैसूर ने मलेशिया के लुमुट में 09 से 12 सितंबर तक रॉयल मलेशियाई नौसेना के साथ चौथे संयुक्त अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं ने समुद्र में मिलकर काम करने की क्षमता और आपसी तालमेल को मजबूत किया। बंदरगाह चरण में दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच पेशेवर संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद समुद्री चरण के अभ्यास में आईएनएस मैसूर ने रॉयल मलेशियाई नौसेना के जहाजों केडी लेकिर और केडी गगाह समुडे़रा के साथ अभ्यास किया। समुद्री चरण में दोनों नौसेनाओं के जहाजों ने समन्वित गतिविधियां कीं। इससे साथ मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ाने, संचालन में तालमेल बेहतर करने और आपसी समझ मजबूत करने का अवसर मिला।

अभ्यास के सफल समापन को भारत और मलेशिया के बीच नौसैनिक सहयोग की बढ़ती मजबूती और परिपक्वता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इससे दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संपर्क और व्यावहारिक सहयोग को भी बढ़ावा मिला है। ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास ने दोनों देशों के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी को और मजबूत किया है। यह इस वर्ष जुलाई में हुई 12वीं भारत-मलेशिया उपसमिति की बैठक समेत हाल के द्विपक्षीय प्रयासों से बनी गति को आगे बढ़ाता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version