नई दिल्ली: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. इसे गायक साधु तिवारी ने मनमोहक आवाज में गाया है. साधु तिवारी ने बताया कि फिल्म के चलने उम्मीद तो सभी को थी, लेकिन इतना कमाल करेगी ये किसी को नहीं पता था.

साधु तिवारी ने भक्ति गीत को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. चूंकि फिल्म पूरे मन से तैयार की गई थी, तो कहीं-न-कहीं उम्मीद तो थी कि इसे पसंद किया जाएगा, लेकिन इतनी चलेगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था.’ उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा, ‘संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है, फिर चाहे वह किसी का भी हो. अगर आप छोटी-सी दुकान भी खोलेंगे तो उसे चलाने में भी समय और पूरा संघर्ष लगेगा ही. मेरा मानना है कि जब आप अपने मन का काम करते हैं, तो उस दौरान मुश्किल वक्त आते हैं. पीड़ा होती है, जो असल में आनंद होता है और इसी तरह सब कुछ चलता रहता है.’

नए प्रोजेक्ट्स की लगी लाइन
साधु तिवारी ने बताया कि वे शुरुआत से ही संगीतकार ही बनना चाहते थे, लेकिन बीच में जरूरत के लिए कुछ काम करने पड़े थे. मैं पहले भी काफी प्रोजेक्ट किए हैं और आगे भी लाइन पर लगे हुए हैं, जो आना बाकी हैं. आपको उन प्रोजेक्ट के बारे में आगे पता चल जाएगा.’ सिंगर साधु तिवारी ने बातचीत को भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ गाकर खत्म किया. फिल्म ‘हनुमान अंश’ का एक और भक्ति गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को पसंद किया जा रहा है. साथ ही, इसके गायक सुनील लोधी को भी काफी पहचान मिली है.

बॉलीवुड से मिल रहे ऑफर
गायक ने हाल में गाजियाबाद का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह फिल्म हिट होगी, क्योंकि वह बचपन से ही यह भक्ति भजन गुनगुनाते रहे हैं. साथ ही, उन्होंने फैंस से भविष्य में ऐसे और भी दिल को छू लेने वाले भजन गाने का वादा किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे बॉलीवुड से गाना गाने के काफी ऑफर भी मिल रहे हैं और मैं दर्शकों के लिए अच्छे अच्छे गाने लेकर आऊंगा. फिल्म तो मेरे हनुमान जी की कृपा से हिट हुई है और मैं दर्शकों को इसी तरह से फिल्म और उसके गाने को सपोर्ट करते रहें ताकि हमारे माता-पिता भी देख सकें और सुन सकें.”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version