Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के धूमनगंज में शनिवार शाम शराब व्यवसायी की बहू हर्षिता श्रीवास्तव (31) का शव घर की पहली मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। हर्षिता की एक डेढ़ साल की बेटी है हर्षिता ने उसको नीचे छोड़कर ऊपर कमरे में चली गई थी। काफी देर तक वह नीचे नहीं आई तो बच्ची रोने लगी। ननद ने ऊपर जाकर कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। पति के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो हर्षिता फंदे पर लटकी मिली।
परिजनों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हर्षिता अपनी डेढ़ साल की बेटी को नीचे परिवार के पास छोड़कर पहली मंजिल स्थित कमरे में चली गई थी। उस समय उसकी सास और ननद नीचे कमरे में थीं। काफी देर तक हर्षिता के नीचे नहीं आने पर बच्ची रोने लगी। बच्ची के रोने पर ननद ने हर्षिता को आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर वह कई बार ऊपर गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ननद ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
ननद ने हर्षिता के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद उसने घरवालों को जानकारी दी। हर्षिता के पति शिशिर को भी सूचना दी गई। पति के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुला तो अंदर हर्षिता फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, जांच पड़ताल में कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें हर्षिता ने मानसिक रूप से परेशान होने समेत अन्य बातें लिखी हैं। सुसाइड नोट में उसने लिखा था। ‘जीना नहीं चाहती’ ससाइड नोट को कब्जे में ले लिया गया है। हर्षिता की शादी करीब ढाई साल पहले शिशिर से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल ससुरालवाले भी कुछ बता नहीं पाए हैं।धूमनगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस के मुताबिक, परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई है। कमरे की स्थिति, सुसाइड नोट में लिखी बातों और घटना से पहले हर्षिता की गतिविधियों की जांच की जा रही है।

