हैदराबाद के मूसापेट से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया जहां एक तीन मंजिला इमारत की दीवार और पुरानी लिफ्ट के बीच एक 40 साल का शख्स फंस गया. गनीमत ये रही कि उसे काफी मशक्कत के बाद आखिर बचा लिया गया, लेकिन 90 मिनट तक वह शख्स बुरी तरह फंसकर वहीं अटका रहा. पीड़ित की पहचान मुरली के रूप में हुई है, वह अपनी पत्नी के साथ ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे, जैसे ही वह लिफ्ट से बाहर निकले, लिफ्ट अचानक ऊपर की ओर चलने लगी. किसी ने तीसरी मंजिल से बटन दबा दिया था. उनका एक पैर लिफ्ट के अंदर रह गया जबकि दूसरा लैंडिंग पर था, जिसकी वजह से वह दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच की ग्रिल में फंस गए.

सुबह करीब 9:15 पर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने हैदराबाद डिजास्टर रिस्पांस और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRAA) को सूचना दी. मार्शल जेडीवी प्रसाद के नेतृत्व में आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम सुबह 9:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची. बचाव दल को उस शख्स को निकालने के लिए लिफ्ट का एक हिस्सा तोड़ना पड़ा और उन्होंने हाइड्रोलिक कटर का इस्तेमाल करके मुरली को बाहर निकाला. इस पूरे अभियान में लगभग 90 मिनट लग गए. उन्हें करीब 10:50 बजे बाहर निकाला गया. दीवार और लिफ्ट के बीच बुरी तरह फंसे होने के कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है. फिलहाल वह स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के पीछे वजह को लेकर HYDRAA के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एक पुरानी लिफ्ट से संबंधित थी, जिसके सेंसर कथित तौर पर ठीक से काम नहीं कर रहे थे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version