बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो नेहरू की सोच थी, वहीं राहुल गांधी की सोच थी। कांग्रेस ने हिंदुओं को खतरा बताया है। वहीं इस दौरान उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर भी निशाना साधा। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने हामिद अंसारी की 2019 में लिखी किताब का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस किताब के अनुसार, नेहरू का कहना था कि उनके लिए साम्यवाद (Communism) उतना बड़ा खतरा नहीं है, जितना हिंदू राष्ट्रवाद (Hindu Nationalism) है। इसके लिए मैं हामिद अंसारी को बधाई देना चाहता हूँ।

हामिद अंसारी ने तीन महत्वपूर्ण काम किए- बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा कि हामिद अंसारी ने तीन महत्वपूर्ण काम किए है। पहला- उन्होंने पूरी तरह यह उजागर कर दिया है कि कांग्रेस अब पूरी तरह ‘मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस’ बन चुकी है। दूसरा- उन्होंने यह संदर्भ दिया कि नेहरू के अनुसार साम्यवाद वास्तव में एक खतरा था। जबकि आज कांग्रेस अति-वामपंथ (Ultra-Left) की दिशा में जा चुकी है। तीसरा- उन्होंने नेहरू का भी एक संदर्भ सामने ला दिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के शब्दों में जो बातें दिखाई देती हैं, उनकी जड़ें उनके वंश के पुराने राजनीतिक विचारों में छिपी हुई हैं।

जिन्ना का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुस्लिम लीग की स्थापना जिन्ना ने की थी। कांग्रेस केरल में उन्हीं के साथ गठबंधन करके सरकार चला रहे हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास का यह एक काला अध्याय है कि मुस्लिम लीग के पांच मंत्री सरकार में हैं। क्या वे पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष हैं?

उन्होंने कहा कि अगर कोई यह कहता है कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), जिन्ना की मुस्लिम लीग नहीं है, तो वह झूठ बोल रहा है। इसके संस्थापक मोहम्मद इस्माइल, जिन्ना की मुस्लिम लीग की मद्रास प्रेसीडेंसी के प्रमुख थे। जिस तरह जिन्ना को ‘कायदे-आज़म’ कहा जाता था, उसी तरह मोहम्मद इस्माइल को ‘कायदे-मिल्लत’ कहा जाता था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version