कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी में पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां इलाके में रविवार को पुलिस टीम ने एक साथ दो स्पा सेंटरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 15 युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें 5 युवक और 10 युवतियां शामिल हैं। पुलिस अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बरगवां क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में सेंटरों के भीतर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर टीम गठित कर दोनों सेंटरों की निगरानी और कार्रवाई की गई।

अचानक पहुंची पुलिस तो मची अफरा-तफरी

रविवार शाम पुलिस टीम ने बरगवां स्थित नेचुरल थाई स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके से 5 युवकों और 5 युवतियों को हिरासत में लिया।

इसके बाद टीम ने दूसरे आवा स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की। यहां से 5 युवतियों को पुलिस ने पकड़ा। दोनों स्थानों से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को थाने ले जाया गया, जहां उनसे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version