Saharanpur News: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट के जरिए नकली नोटों के कथित परिचालन के मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सहारनपुर के रहने वाले मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार के तौर पर की गई है।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि दोनों आरोपी, गिरफ्तार मुख्य आरोपी आदेश चौधरी के करीबी सहयोगी हैं और सहारनपुर के सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) करेंसी चेस्ट के जरिए नकली नोटों के परिचालन से जुड़ी साजिश में भी मुख्य आरोपी हैं। सहारनपुर के सदर बाजार पुलिस थाने को 29 अगस्त को पीएनबी के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपए की नकली भारतीय करेंसी मिलने के बारे में पक्की जानकारी मिली।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की भूमिका सामने आई और बैंक ने उन्हें निलंबित कर दिया। यह मामला शुरू में 29 अगस्त को स्थानीय पुलिस ने दर्ज किया था और बाद में 3 सितंबर को एनआईए ने इसे फिर से दर्ज किया। केंद्रीय एजेंसी ने प्राथमिकी में नामजद आरोपियों अमित कुमार और आदेश चौधरी को क्रमशः 7 और 15 सितंबर को गिरफ्तार किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version