अहमदाबाद: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन दिसंबर के अंत तक तैयार हो जाएगा। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए गुजरात पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बड़ी गुड न्यूज अहमदाबाद में साझा की। वैष्णव रेल से ही केवाडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रही प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहे मुंबई-अमदावाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की तेज़ी से हो रही प्रगति पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे कॉरिडोर पर काम तेजी से हो रहा है, और पहले सेक्शन पर 2027 में सर्विस शुरू करने का लक्ष्य है।

कब तैयार होगा पहला सेक्शन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहले बुलेट ट्रेन सेक्शन पर कंस्ट्रक्शन का काम इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सर्विस में आने से पहले ट्रेन की बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जाएगी। वैष्णव ने बताया कि कार बॉडी, बोगी, प्रोपल्शन सिस्टम, गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक्स, पहिए और पैंटोग्राफ जैसे ट्रेन के मुख्य पार्ट्स पर काम चल रहा है। ट्रेन की बॉडी की मज़बूती का अंदाजा लगाने के लिए अभी स्क्वीज टेस्ट किया जा रहा है।

वैष्णव ने बताया कितनी बनी बीकेसी टनल

अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बीकेसी-ठाणे अंडरसी टनल का काम अच्छी तरह से चल रहा है, जिसमें शाफ्ट और दोनों टनल बोरिंग मशीनों को लगाने का काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि पूरे कॉरिडोर में सुरंग बनाने, स्टेशन बनाने और पुल बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही कह चुके हैं कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल यानी भारत की पहली बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन अगले साल 2027 में 15 अगस्त को दौड़ेगी।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की बड़ी बातें

  • बुलेट ट्रेन का सबसे पहला सेक्शन गुजरात के सूरत से बिलीमोरा (या वापी) के बीच खोला जाएगा। यह लगभग 50 से 100 किलोमीटर लंबा हिस्सा है।
  • इस रूट पर हाई-स्पीड ट्रैक टेस्टिंग और ट्रायल रन मई-जून 2027 में शुरू होने की उम्मीद है, जो 2 से 4 महीने तक चलेगा।
  • सफल कमर्शियल अप्रूवल के बाद प्रधानमंत्री द्वारा इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।
  • सूरत-बिलीमोरा के बाद वापी-सूरत, फिर वडोदरा-अहमदाबाद और अंत में ठाणे-मुंबई सेक्शन को खोलकर 2029 के अंत तक पूरे 508 किमी के कॉरिडोर को पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • बुलेट ट्रेन पटरी पर 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इसकी डिज़ाइन 350 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के लिए तैयार किया गया है।
  • जब पूरा 508 किमी का कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। तब मुंबई से अहमदाबाद की दूरी तय करने में सिर्फ 1.5 से 2 घंटे का समय लगेगा। अभी इस सफर में 7 से 8 घंटे लगते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version